प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना।
किशनगंज, जून 10 -- टेढ़ागाछ - एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के बेणुगढ़ टीला स्थित बेणु बाबा मंदिर एवं शिव मंदिर में बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की कामना की गई।कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देव मोहन सिंह, कार्यक्रम प्रभारी बसंत कुमार सिन्हा, राजकुमार सिंह, मालती देवी, रवि कुमार दास, रामविलास सिंह, मुकेश कुमार सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.