प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला आज
अलीगढ़, सितम्बर 7 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर द्वारा सात सितंबर सोमवार को कयमापुर स्थित भाजपा कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि एवं वक्ता ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी रहेंगे। महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जो 17 अक्टूबर तक चलेंगे। अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी, तैयारी और रुपरेखा कार्यशाला में निर्धारित की जायेंगी। अभियान का संयोजक महानगर महामंत्री सुरेश शर्मा को बनाया गया है, सह संयोजक उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, हिम्मत सिंह लोधी और मंत्री मनोज भारद्वाज को बनाया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.