गोरखपुर, फरवरी 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय और महानगर के बेनीगंज कार्यालय पर लाइव सुना। क्षेत्रीय कार्यालय पर भाषण सुनने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि संसद में पेश किया गया बजट ग़रीब, युवा, अन्नदाता व नारी शक्ति के लिए समर्पित है। यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला तथा देश के सर्वांगीण विकास के लिए लाया गया है। यह बजट 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि यह बजट सर्व स्पर्शी सर्व समावेशी है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि बजट किसानों के लिए समर्पित है। इस दौरान विधायक तमकुहीराज डॉ. असीम कुमार राय, मनोज कुमार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.