प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए स्वयं सेवक और सेविकाएं
मऊ, अगस्त 2 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को स्वयं सेवक और सेविकाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प'अभियान के शुभारंभ में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। सभी ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन से नशा के विभिन्न नुकसान एवं नशा से मुक्ति के सार्थक उपायों और अपनी जिम्मेवारियों से अवगत हुए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रहलाद राम एवं महाविद्यालय के समारोहक डॉ.चंद्रकांत दत्त शुक्ल ने भी अपनी उपस्थिति और वक्तव्य से सभी को लाभान्वित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने नशा के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव पर अपना पक्ष रखते हुए प्रधानमंत्री के इस अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.