बहराइच, अप्रैल 13 -- बहराइच, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के सम्बोधन लाइव प्रसारण किया गया। जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व सांसद डॉ आनंद गौड़ ने महिला मोर्चा कार्यकर्त्तावो व पदाधिकारियों के साथ सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है । उन्होंने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मातृ वंदन योजना, सुकन्या योजना, मिशन इंद्र घनुष योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल अभियान, मुफ्त राशन योजना आदि नारी शक्ति वंदन अभियान को समर्पित योजनाएं हैं। महिलाओं के लिए जन धन योजना भी महिला सशक्ति करण को बल प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- सशक्त नारी से सशक्त समाज की ओर बढ़ता कदम जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पाण्डेय ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को सम्भोधित करते हु...