फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को विधानसभा बिंदकी के कोराई गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुना। प्रधानमंत्री ने भारत की सामरिक स्वायत्तता और सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम की ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख किया। उन्होंने तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकेलटी हासिल करने को देश के वैज्ञानिकों की अनुसंधान उत्कृष्टता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की बड़ी जीत बताया। प्रधानमंत्री ने आगामी 2027 की भारत की जनगणना के पूर्ण डिजिटलीकरण पर भी विशेष प्रकाश डाला, जो देश के आधुनिक स्वरूप को दर्शाएगा। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में यह उपलब्धि न केवल औद्योगिक विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त करेगी, बल्कि कृषि और नवाचार के ...