हरिद्वार, अप्रैल 11 -- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय जगजीतपुर में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को देहरादून में दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे और रोड शो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड परियोजनाओं में शामिल है, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगा। तरुण बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और केंद्र सरकार की ओर से राज्य को अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा की बात अब साकार होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.