दुमका, सितम्बर 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी दुमका ने रविवार को परिसदन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Chapra News: नरेंद्र मोदी जी का जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन : विधायककार्यक्रम की जानकारी सुनील सोरेन ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में भाजपा दुमका जिला भी पूरे एक माह तक विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। प्रधानमंत्री ने निरंतर जनसेवा के माध्यम से करोड़ों भारतीयों के जीवन म...