चंदौली, सितम्बर 18 -- चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों फल बांटे, पौधे लगाए और रक्तदान किया। इसके साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की। चंदौली में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया। साथ ही रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर में भारी बारिश के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित करीब 15 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। वहीं दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इससे किसी जरूरत मंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.