वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए काशी विद्यापीठ ब्लॉक के कुरहुआ गांव में शनिवार को आईएमएस बीएचयू का अनोखा सामुदायिक स्वास्थ्य अभियान शुरू हुआ। गांव के पंचायत भवन में शुरू हुए इस अभियान में 'मिनी आईएमएस' पहुंचा। आईएमएस के हर विभाग से एक डॉक्टर इस आयोजन में मौजूद रहा। पहले दिन लगभग 200 ग्रामीणों की विभिन्न जांच कर उन्हें परामर्श दिए गए। 'इम्पार्टिंग हेल्थ एजुकेशन टू कम्युनिटीज' आउटरीच शृंखला के अंतर्गत इस निःशुल्क समग्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आईएमएस बीएचयू के फैकल्टी ऑफ मेडिसिन की तरफ से समुदायिक स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण एवं निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। 'स्वस्थ एवं खुशहाल भारत-हमारा संकल्प' के नाम से इस पहल की अगुवाई आईएमएस के डीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.