सहारनपुर, मई 11 -- सहारनपुर, संवाददाता। फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीजल गड़बड़ी का मामला सामने आया है। चिकित्सा अधीक्षक ने एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर सरकारी डीजल का दुरुपयोग कर निजी वाहन में भरवाने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी दे दी गई है।
पत्रकार वार्ता रविवार को बाबा लालदास रोड स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में संजय वालिया ने इस प्रकरण को उठाया। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान संबंधित कर्मचारी को अस्पताल कार्य से दून प्राइड स्कूल और दून कॉलेज भेजा गया था। इसके लिए 108 एंबुलेंस को अधिकृत करते हुए 30 लीटर डीजल की पर्ची जारी की गई थी। निर्देश के मुताबिक 15 लीटर डीजल एंबुलेंस में और 15 लीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.