बुलंदशहर, मार्च 28 -- बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर शनिवार सुबह डीएम श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने रूट डायवर्जन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बसों के सुचारू संचालन के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बसों को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए। इस दौरान समस्त ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं बेहतर समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.