हरदोई, अप्रैल 20 -- मल्लावां। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में बड़े स्तर पर जमीन समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत करीब 65 हेक्टेयर कृषि भूमि अधिग्रहित की गई है, जहां किसानों ने अपनी खड़ी फसलों को खुद काटना शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन भी जेसीबी मशीनों से खेतों को समतल कराने में जुटा है। एसडीएम बिलग्राम एन. राम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के लिए लगभग 65 हेक्टेयर भूमि ली गई है। अधिकतर किसानों ने गेहूं की फसल काट ली है, वहीं अन्य फसलों को भी हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को दैवीय आपदा मद के तहत तय मानकों के अनुसार 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह भी पढ़ें- लाइनमैन के विरूद्व की शिकायत हालांकि, किसानों में मुआवजे और खेतों की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.