लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- पसगवां। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को पसगवां ब्लॉक परिसर में मेले एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक गेट पर 25 दीप जलाकर उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आवास, राशन कार्ड और जनधन खाते जैसी योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता मिलने से उनका सामाजिक सम्मान और अधिकार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था से महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सादात में 'सेवा संकल्प अभि...