वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की बैठक सोमवार को मकबूल आलम रोड स्थित कार्यालय में हुई। महिला उद्यमियों के साथ आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर बरेका मैदान में हो रही सभा में शामिल होने का निर्णय लिया गया। प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती राजेश कुमार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास, आर्थिक स्वतंत्रता, राजनीतिक भागीदारी तथा सामाजिक एवं कानूनी अधिकारों में मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर प्रतिबंध, घरेलू हिंसा के विरुद्ध सख्त कानून तथा महिला सुरक्षा के प्रभावी प्रावधानों ने महिलाओं को गरिमामय जीवन प्रदान किया है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के मंच पर महिलाओं को जगह, वाराणसी में स्टेज पर योगी के अलावा सिर्फ एक पुरुष नेता नारी शक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.