कन्नौज, अप्रैल 28 -- हरदोई में एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा छिबरामऊ रोडवेज डिपो की 20 बसों को अधिग्रहित कर लिया गया है। इन बसों को भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए लगाया गया है। बसों के अचानक हट जाने से स्थानीय यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच बस स्टैंड पर यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते नजर आए। कई लोगों को मजबूरी में निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे उनका खर्च भी बढ़ गया। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छात्र सबसे ज्यादा परेशान दिखे। यह भी पढ़ें- कन्नौज में भारी वाहनों का डायवर्जन, हरदोई जाने पर रोक स्टेशन प्रभारी रामखिलावन ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बसों की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.