नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा को एक स्पष्ट संदेश देने वाली एवं देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण करार दिया है। वहीं, गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री की पांच दिनों में पांच देशों की यात्रा के दौरान जिस तरह से पांचों देशों में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत हुआ, अलग-अलग कार्यक्रम हुए, मूल भारत के लोगों ने उनका सम्मान किया और भारत को तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिले। यह एक स्पष्ट संदेश देता है कि भारत विश्व पटल पर बड़ी मजबूती के साथ खड़ा है। विश्व भारत को सम्मान और विश्वास के साथ देखता है। यह भी पढ़ें- कूटनीति...