प्रधानमंत्री की फ्यूल बचाने की अपील का पालन करें अधिकारी : डीएम
बिजनौर, मई 16 -- नगीना। डीएम जसजीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्यूल बचाने की अपील का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे का पालन करने को भी कहा है। डीएम ने कहा कि एक ही कार्यक्रम में जाने वाले अधिकारी कार पूलिंग करें। कार्यालयों में एसी का प्रयोग आवश्यकतानुसार ही करें। बताया कि मंडलायुक्त ने भी फ्यूल की बचत करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीएम जसजीत कौर ने आम जनता से भी फ्यूल बचाने के लिए आवागमन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस, ट्रेन आदि का प्रयोग करने तथा पेट्रोल, डीजल, कुकिंग गैस व बिजली का प्रयोग आवश्यकतानुसार व कम से कम करने की अपील की। यह भी पढ़ें- सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 प्रतिशत अधिकारी ने ऑनलाइन जुड़े एसडीएम कंपाउंड के सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.