फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। हथगाम कस्बे में प्रधानमंत्री की फोटो जलाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।एसआई आलोक कुमार ने बताया कि आठ मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर उसे जलाते हुए दिखाया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस कस्बा हथगांव पहुंची। पूछताछ में पता चला कि तेहीपारा निवासी रोहित मिश्रा, संदीप तिवारी और विकास पांडे ने यह वीडियो वायरल किया है। आरोपियों ने जानबूझकर जनता की भावनाएं आहत करने और छवि धूमिल करने के उद्देश्य से वीडियो वायरल किया। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...