पटना, जनवरी 21 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि नितिन नवीन का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। भाजपा ने हमेशा बिहार को मान-सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में बिहार सबसे ऊपर है। बुधवार को जारी बयान में प्रवक्ता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री ने बिहार के स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी। साथ ही बिहार को दो केंद्रीय विश्वविद्यालय, एम्स और अनेक राष्ट्रीय संस्थान केंद्र सरकार ने दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...