मेरठ, मई 12 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से लोकल प्रोडक्ट खरीद की अपील ने मेरठ के कैंची व्यापारियों को नई उम्मीद जगाई है। कैंची व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री की आयातित वस्तुओं के संयमित उपयोग को लेकर की गई अपील का उनके ट्रेड को बड़ा लाभ मिलेगा। विदेशी प्रोडक्ट खासकर चाइना और बाहर से आने वाले सामान की जगह भारत में बने प्रोडक्ट को प्राथमिकता मिलेगा तो व्यापार बढ़ेगा। कैंची क्लस्टर मेरठ के उपाध्यक्ष शरीफ अहमद कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से मेरठ की कैंची इंडस्ट्री को क्या फायदा होगा। कहा कि 360 साल पुरानी इंडस्ट्री बचेगी। यह भी पढ़ें- काम न मिलने से हुनरमंद हाथ खाली, पेशा बदलने की चिंता मेरठ की कैंची इंडस्ट्री सदियों से चल रही है, लेकिन विदेशी सस्ती कैंची की वजह से बंद होने के कग...