खगडि़या, अप्रैल 9 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 काली स्थान चौक निवासी जयनारायण उर्फ कारेलाल साह के पत्नी बेबी देवी ने बीएओ बेलदौर को आवेदन देकर अपना बंद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को फिर से चालू करने की मांग की है। बीएओ को दिए आवेदन में आवेदिका ने कहा है कि उसे उक्त योजना का लाभ फरवरी 2024 तक मिला एवं उसके बाद से यह बंद है। आवेदन में आगे कहा गया है कि उक्त योजना के तहत उसने अटल पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह निश्चित राशि प्रधानमंत्री मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिली राशि से खाता से कटौती करवा रही थी। पर, गत एक वर्ष से उक्त राशि का भुगतान नहीं किए किए जाने से अटल पेंशन योजना में किस्त की राशि गत एक वर्ष से ज्यादा दिनों से जमा नहीं हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.