कौशाम्बी, जून 3 -- पीएम किसान सम्मान निधि योजना को पारदर्शी करने और किसानों के डाटा लीक को रोकने के लिए वास्तविक एवं जीवित लाभार्थी पीएम किसान के लिए वार्षिक ई-केवाईसी जरूरी कर दी गई है। ऐसे में लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। यह जानकारी उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक ई-केवाईसी-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंजीकृत पात्र लाभार्थी कृषक परिवार अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से नजदीकी जनसेवा केन्द्र से हर हाल में कराएं। ऐसा करने से उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहेगा। फेशियल ई-केवाईसी-फेशियल ई-केवाईसी के लिए पीएम किसान मोबाइल ऐप का उपयोग करके या ग्राम नोडल अधिकारी (वीएनओ), कृषि के फील्ड कार्मिकों से सम्पर्क कर पूर्ण करा सकते हैं। ...