पूर्णिया, मार्च 14 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 22वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में जलालगढ़ एवं श्रीनगर प्रखंड के 75 महिला एवं पुरुष कृषक सहित केंद्र के वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं रावे छात्रों ने भाग लिया l अवसर पर केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर के एम सिंह के द्वारा प्राकृतिक खेती, इसके तरीके एवं होने वाले फायदे के बारे में चर्चा की गयी। विदित हो प्रधानमंत्री के द्वारा आज कृषि सम्मान निधि के 22 वीं किस्त का हस्तांतरण 9.3 करोड़ कृषकों को 2000 रूपये प्रति कृषक की दर से गुवाहाटी असम से किया जा रहा है l इस अवसर पर केंद्र के अन्य वैज्ञानिक कर्मचारी एवं छात्रगण उपस्थित रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.