वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दोदिनी काशी प्रवास पर आ रहे हैं। दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन भी करने जाएंगे। अंतिम बार वह नौ मार्च 2024 को पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में जानकारी मिलते ही प्रशासन और भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री 29 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे बरेका अतिथि गृह से काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। यात्रा मार्गों पर 'मातृ शक्ति' जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का काफिला धीरे-धीरे विश्वनाथ मंदिर की ओर से बढ़ेगा। रास्तेभर काशीवासी ढोल-नगाड़ा, तासा और बैंडबाजा से अभिनंदन करेंगे। यह भी पढ़ें- चुस्त सुरक्षा के बीच हो प्रधानमंत्री की भव्य अगवानी : योगी यात्रा मार्गों पर स्वागत द्वार भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.