गढ़वा, सितम्बर 21 -- गढ़वा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े जनहित के मुद्दे को लेकर आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में मांग-पत्र सौंपा। दीपक ने बताया कि वर्ष 2022 में पीएम केयर फंड से सदर अस्पताल को ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए थे। आज तक वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट चालू नहीं हो पाया। चिकित्सा संसाधनों का अपेक्षित रूप से संचालन नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किए जाने की स्थिति बनती है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से पूरे मामले की जांच कराकर बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट एवं वेंटिलेटर को शीघ्र चालू कराने, उनकी वर्तमान स्थिति की जांच कराने तथा उसके लिए जिम्मेदार व्यवस्था की जवाबदेही तय करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के नि...