प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को 29 को भेजी जाएगी शाही लीची
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जिला प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मंत्रियों व अन्य उच्चाधिकारियों को मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची उपहार में भेजी जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला उद्यान अधिकारी और उप विकास आयुक्त को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई है।पताही स्थित प्रोसेसिंग यूनिट के संचालक आलोक केडिया ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें दो-दो किलो की शाही लीची के दो हजार पैकेट बनाने का ऑर्डर मिला है। प्रोसेसिंग यूनिट से ही 29 मई की शाम शीत वाहन से दिल्ली के लिए लीची भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- अब दो नहीं पांच दिनों तक लीची रहेगी सुरक्षित उन्होंने बताया कि इस बार फसल कमजोर होने से लीची की क्वालिटी बेहतर नहीं है। चार टन लीची भेजने के लिए दस टन लीची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.