सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर, बिहारीगढ, संवाददाता। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गणेशपुर आगमन प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारिया जोर शोर चल रही हैं। पीएम यहां से दिल्ली-देरादून एक्सप्रेस वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और देहरादून पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। हेलिपेड का निर्माण, सड़क निर्माण कार्य, जनसभा स्थल की व्यवस्था के साथ एक्सप्रेस-वे को सजाने का कार्य अंतिम चरण पर है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कार्यक्रम स्थल पर जायजा लिया। इसके साथ ही अन्य अफसरों ने हेलीपेड पर डेरा डाल रहे। नौ अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सहारनपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्र्रस्तावित एक्सप्रेस-...