बरेली, जून 12 -- नवाबगंज। युवक ने प्रधानमंत्री और गाय पर अपत्तिजनक पोस्ट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। नवाबगंज के एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और गाय को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। शिकायत लोगों ने एक्स पर अधिकारियों से की थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गौटिया हरदुआ गांव राजकुमार ने पोस्ट वायरल की है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...