काशीपुर, जून 14 -- जसपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (लाभार्थी विभाग) के सुदृढ़ीकरण को लेकर संगठन का विस्तार किया गया। इसमें अनुज कुमार मोती को जसपुर का पुरुष चेयरमैन तथा सुषमा सैनी को महिला चेयरपर्सन बनाया गया। साथ ही रूपेश बाटला को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं ऊधमसिंहनगर जिला चेयरमैन खड़क सिंह के कार्यालय पर राष्ट्रीय चेयरमैन राकेश प्रजापति की मौजूदगी में टीम गठन पर चर्चा की गई। इसके बाद विभिन्न विधानसभाओं के लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी विभाग के जिला संगठन का विस्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...