पूर्णिया, मई 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत पूर्णिया को जून माह के पहले सप्ताह में 25 बसें मिलने की संभावना है। बसों के संचालन को लेकर रूट निर्धारण का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। संभावना है कि जून के पहले सप्ताह से ही ई-बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार सभी ई-बस पूरी तरह वातानुकूलित होंगी। प्रत्येक बस में करीब 30 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। बसों की सीटें आरामदायक और आधुनिक डिजाइन की होंगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में भी सुविधा मिलेगी। इन बसों का संचालन पीपीपी मॉडल के तहत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : जून में पूर्णिया को मिलेगी 25 बसें ई-बसों के लिए चार्जिंग सिस्टम का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। बस डिपो में चार्...