रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत जागरूकता बैठक आयोजित की गई। नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल में हुए कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा जायसवाल चन्द्रा ने किया। प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह और डॉ. राजेश मोरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर युवा अपने कौशल को निखार सकते हैं और रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं। बैठक में बीबीए, बीएससी, बीए और एमएससी के 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्हें योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ और ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया भी समझाई गई। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.