प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के युवाओं को कंपनियों में मिलेगा मौका
गोरखपुर, अगस्त 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चरगांवा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा तथा बीए, बीएससी और बीकॉम उत्तीर्ण पात्र युवाओं को देश की शीर्ष कंपनियों में 12 माह की इंटर्नशिप का अवसर दिया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 9,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें 8,000 रुपये भारत सरकार और 1,000 रुपये संबंधित कंपनी देगी। इसके अलावा 6,000 रुपये का ज्वाइनिंग अनुदान भी दो किस्तों में प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में भारती टेलीमीडिया लिमिटेड में 149, पेटीएम पेमेंट सर्विस लिमिटेड में 10 तथा चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में छह रिक्तियां उपलब्ध हैं। योजना के लिए 18 से 25 वर्ष आयु के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.