गिरडीह, जून 7 -- राजधनवार। धनवार प्रखंड अंतर्गत ग्राम सापामारण में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत सर्वेक्षण में चयनित लाभुकों की सूची की समीक्षा को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में सर्वे के बाद प्राप्त सूची का बिंदुवार परीक्षण किया गया तथा पात्रता के आधार पर लाभुकों की स्थिति की जांच की गई। ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया सलमा खातून ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के उपरांत पंचायत को कुल 240 संभावित लाभुकों की सूची प्राप्त हुई थी। ग्रामसभा में सूची में शामिल सभी नामों पर चर्चा की गई और उनकी पात्रता का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान पांच लाभुक प्रधानमंत्री आवास योजना के मानकों के अनुरूप पात्र नहीं पाए गए, जिसके कारण उनके नाम सूची से हटाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- आवास प्लस योजना की...