भागलपुर, अगस्त 20 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लाभुकों को स्वीकृति पत्र और नवनिर्मित आवासों की चाबियां सौंपी। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिहार को आवंटित नए लक्ष्य से जुड़ा कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसका लाइव प्रसारण जिला स्तर पर किया गया। भागलपुर स्थित समाहरणालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कई लाभुकों को चाबी दी गई। यह भी पढ़ें- बिहार के 11 लाख से ज्यादा गरीबों को पक्का घर, केंद्र सरकार ने बड़े तोहफे का किया ऐलान इस मौके पर सांसद अजय कुमार मंडल, जिला परिषद अ...