पाकुड़, जून 5 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित पाकुड़िया, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी एवं बीपीओ जगदीश पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह जनसुनवाई जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पाकुड़ के आदेश पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पूर्ण, अपूर्ण एवं निर्माणाधीन आवासों के सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। राज्य सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा प्रखंड की सभी 18 पंचायतों में योजनाओं का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया था। यह ...