हापुड़, दिसम्बर 25 -- पिलखुवा। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पिलखुवा विकास क्षेत्र में निर्माणाधीन बहुमंजिले भवनों के आवंटन की प्रक्रिया तय कर दी गई है। इसके लिए लाटरी ड्रा का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार ग्राम खेड़ा गोपाल किरण हापुड़ स्थित दुर्बल आय वर्ग श्रेणी के 956 निर्माणाधीन बहुमंजिले आवासों का आवंटन लाटरी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। यह लाटरी ड्रा 26 दिसंबर शुक्रवार को प्रीत विहार योजना प्रथम स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगा। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बताया कि लाटरी ड्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। आवंटन...