लखनऊ, मई 11 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रधानमंत्री आवास योजना-दो में 55 जिलों के 225 नगर निकायों में 63433 नए आवासों को बनाने के लिए डीपीआर की मंजूरी दी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य स्तरीय स्वीकृत एवं निगरानी समिति में यह मंजूरी दी गई।प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी-दो के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) घटक योजना में ये मकान बनाए जाएंगे। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया है कि भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) घटक के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं को समय से पूर्ण कर लिया जाए।बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) घटक की 12 परियोजनाओं में केंद्राश की आगामी किस्त प्राप्त करने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी मॉनिटरिंग रिपोर्ट के सापेक्ष तैयार की गई एटीआर पर स्वीकृति प्रदान ...