प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस सर्वेक्षण की बनेगी पात्रता सूची
मऊ, जून 9 -- मऊ, संवाददाता।परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची बनाये जाने की कार्रवाई करने के लिए शासन द्वारा 30 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। जनपद के समस्त विकास खण्ड अंतर्गत कुल 645 ग्राम पंचायतों की ग्रामसभा में खुली बैठक करने के लिए रोस्टर निर्गत किया गया है। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों का 15 से 25 जून के मध्य खुली बैठकें आयोजित की जानी है। उपरोक्त तिथि के मध्य ग्रामसभा की खुली बैठकों में सभी लाभार्थियों, सदस्यों एवं ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत सर्वेक्षित परिवारों के पात्रता एवं अपात्रता के बारे में पढ़कर सुनाया जायेगा। यह भी पढ़ें- ग्राम सभा की खुली बैठक में होगा आवास का चयन ताकि आवास प्लस अंतर्गत स्थाई पातत्रा सूची बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.