प्रधानमंत्री आवास योजना के 42 हजार परिवारों का होगा सत्यापन
बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने बड़ी कवायद शुरू कर दी है। जिले की सभी 793 ग्राम पंचायतों में विशेष बैठकें आयोजित कर सर्वेक्षण में चिन्हित किए गए लगभग 42 हजार संभावित लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ वास्तव में पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे। प्रशासन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत सचिवों तथा संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में बैठकों का आयोजन होगा। इन बैठकों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए चयनित परिवारों की पात्रता की विस्तार से जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- लक्ष्य के सापेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.