कन्नौज, जून 4 -- कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए विकास भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के लाभार्थियों के चयन, सत्यापन और सूची के अंतिम रूप को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में सर्वेक्षण के आधार पर 35,463 पात्र परिवारों की पहचान की गई है, जिन्हें योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी विकास खंडों से ग्राम पंचायतवार तथा आरक्षण रोस्टर के अनुसार सूचनाएं मांगी गई हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी ब्लाकों से प्राप्त विवरण का परीक्षण करने के बाद जिला स्तर पर अंतिम रोस्टर तैयार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आवास प्लस की सूची को अंतिम ...