प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की हुई जांच
गोड्डा, जून 19 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत सोनारचक पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के योग्य लाभुकों की सूची की जांच पंचायत सचिव सुधा पंडित एवं मुखिया कर्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सूची में शामिल लाभुकों की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। जांच कार्यक्रम में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पंचायत भवन पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। पंचायत सचिव सुधा पंडित ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि योजना का लाभ केवल योग्य एवं पात्र परिवारों को ही प्रदान किया जाएगा तथा चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होगी। यह भी पढ़ें- 13 ग्राम पंचायतों में पीएम आवास की सूची का अनुमोद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.