इटावा औरैया, मार्च 16 -- प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस योजना में प्रदेश में 90 हजार लाभार्थियों को प्रथम किश्त की रकम जारी की गई है। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में 30 लोगों को पहली किश्त दी जा रही है। सभी वर्गो को सरकार की बिजली, पानी, मकान जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को समस्याओं से सरकार द्वारा मुक्त किया जा रहा है। पात्रों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीधे लाभार्थी के खाते में रकम भेजी जा रही है। जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू गुप्ता, भाजपा नेता कृपा नारायण तिवारी, शिवाकांत चौधरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.