हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। वनभूलपुरा के प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए जमा हुए 6988 फार्मों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। अब इसकी रिपोर्ट उच्च स्तरीय कमेटी की भेजी जाएगी। मामले में गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।उल्लेखनीय है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रशासन व रेलवे की टीम ने 20 से 31 मार्च तक वनभूलपुरा में छह स्थानों पर शिविर के माध्यम से फार्म जमा कराए थे। प्राधिकरण ने एक अप्रैल तक शिविर को आगे बढ़ाकर फार्म जमा कराए। इसके बाद 2 व 4 अप्रैल को नगर निगम सभागार के काउंटर में फार्म हुए थे। छह अप्रैल से नगर निगम में प्रशासन, रेलवे व विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने फार्मों के सत्यापन का कार्य शुरू किया। फार्मों की डेटा फीडिंग के बाद शुरू हुए स...