पीलीभीत, जनवरी 22 -- पीलीभीत। गरीब और बेघर लोगों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना में गोलमाल कर दिया गया। न्यूरिया कस्बे की एक महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नियमविरुद्ध तरीके से आवास स्वीकृत कर दिया गया। बिना स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन करके कागजों में खड़ा मकान दिखाकर ढाई लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई। एक शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच कराई तो खुलासा हुआ। शिकायतकर्ता की तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने डूडा के जेई समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी लईक अहमद ने एसपी के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि कस्बा निवासी नूरबानो पत्नी मुस्तफा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ढाई लाख रुपये की सरकारी धनराशि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.