लखीमपुरखीरी, जून 5 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर के वार्ड संख्या 19 के सभासद राजेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से अवैध वसूली और ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना के 2763 लाभार्थियों की सूची जारी, 15 दिन में दर्ज करायें आपत्तिअवैध वसूली का आरोप सभासद राजेश अवस्थी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मरघट रोड निवासी एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहा है। आरोप है कि पात्र लाभार्थियों से आवास स्वीकृत कराने कॉलोनी निरस्त होने से बचाने और आवास संबंधी अन्य कार्यों के नाम पर धन उगाही की जा रही है। यह भी पढ़ें- सामुदायिक भवन निर्माण में 1.25 करोड़ के गबन का आरोपकार्रव...