गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में 15 लाभार्थियों को एलओआई पत्र जारी किए गए हैं। अतिरिक्त निगम आयुक्त जयवीर यादव ने योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) वितरित किए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता मानदंडों और मकान निर्माण के निर्धारित मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त आयुक्त जयवीर यादव ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर पात्र परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने के लिए कुल 2.50 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से तीन चरणों में सीधे...