प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिंदरी में बनेगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, 10 एकड़ जमीन चिह्नित
जमशेदपुर, जुलाई 10 -- प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत बाबूडीह की तर्ज पर मल्टीस्टोरी पीएम आवास का निर्माण करने के लिए 10 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। धनबाद नगर निगम ने बलियापुर के अंचलाधिकारी को पीएम आवास के लिए जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी थी। सीओ ने अपनी रिपोर्ट में सिंदरी के रांगामाटी मौजा में पीएम आवास योजना के लिए लगभग दस एकड़ जमीन चिह्नित करते हुए नजरी नक्शा के साथ अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेज दी है। धनबाद नगर निगम पिछले तीन साल से बाबूडीह की तर्ज पर पीएम आवास निर्माण करने के लिए जमीन तलाश कर रहा है। बलियापुर सीओ की रिपोर्ट के बाद नगर निगम की तलाश पूरी होती दिख रही है। बलियापुर सीओ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि रांगामाटी मौजा के खाता संख्या 136, प्लॉट संख्या 839, 893 एवं 948, रकवा 4.82 एकड़, 1.55 एकड़ एवं 4.05 एकड़ जमीन उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.