सासाराम, जून 3 -- 1604 लाभुकों के खाते में भेजी गई थी पहली किस्त की राशि, दूसरी किश्त नहीं मिलने से निर्माण कार्य अधर में लटका।

दूसरी किस्त की देरी लाभुक लगा रहे नगर परिषद कार्यालय का चक्कर, दूसरी किस्त जारी होने की नहीं मिल पा रही है कोई स्पष्ट जानकारी।

परेशानी के कारण नोखा, एक संवाददाता। मानसून की दस्तक से पहले जहां लोग अपने आशियाने को सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं नोखा नगर परिषद क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सैकड़ों लाभार्थी दूसरी किस्त की राशि के इंतजार में परेशान हैं।

विभाजन की समस्या लाभुकों का आरोप है कि पहली किस्त मिलने के बाद उन्होंने किसी तरह मकान निर्माण कार्य शुरू कराया, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दूसरी किस्त नहीं मिलने से निर्माण कार्य अधर में लटक गया है।

अधिकारियों की क्रिया...