गंगापार, फरवरी 12 -- हर किसी का सपना होता है कि उनका अपना घर हो। हालांकि क्षेत्र में आज भी ऐसे गरीब लोगों की संख्या काफी अधिक है जिनके पास खुद का मकान नहीं है। पैसों की कमी होने के कारण ये लोग चाहकर भी अपना घर नहीं बना पाते हैं। सैदाबाद में कई पात्रों को आजतक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास नहीं मिल पाया है। भले ही गरीब लोगों को घर बनाने के लिए सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। लेकिन जरूरतमंदों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। आज भी कई अपात्र सेटिंग कर प्रधानमंत्री आवास का लाभ ले रहे है। पात्र आज भी ब्लाक मुख्यालय का चक्कर लगा रहे है। सैदाबाद में 2016 से 2025 तक 6946 पीएम आवास योजना व 2020 से अबतक 324 लोग मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ उठा चुके हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का उद्देश्य खास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.